एटीएम पर यूपीआई से नकदी निकाल सकेंगे
बिजनेस इंफो :: एटीएम पर यूपीआई से नकदी निकाल सकेंगे टैग : सहूलियत

इंट्रो : एटीएम से नकदी निकालने के लिए अब डेबिट कार्ड साथ रखना जरूरी नहीं है। दरअसल, कई बैंकों ने अपने एटीएम में यूपीआई आधारित नकद निकासी की सुविधा शुरू कर दी है। इसके तहत एटीएम मशीन पर एक क्यूआर कोड दिखाई देता है, जिसे फोन में मौजूद यूपीआई ऐप से स्कैन कर धनराशि निकाली जा सकती हैं। यह प्रक्रिया काफी सरल और सुरक्षित मानी जाती है, क्योंकि इसमें किसी भौतिक कार्ड का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता। क्या है यूपीआई से नकद निकासीयूपीआई के माध्यम से एटीएम से नकदी निकालने की सुविधा एक नई डिजिटल बैंकिंग व्यवस्था है। इसमें उपयोगकर्ता एटीएम मशीन पर यूपीआई नकद निकासी का विकल्प चुनता है।
इसके बाद मशीन एक क्यूआर कोड प्रदर्शित करती है। उपयोगकर्ता अपने फोन की यूपीआई ऐप से इस क्यूआर कोड को स्कैन करता है और फिर यूपीआई पिन दर्ज करके भुगतान की पुष्टि करता है। जैसे ही प्रक्रिया पूरी होती है एटीएम मशीन से नकदी निकल जाती है।इसलिए फायदेमंदइस सुविधा का सबसे बड़ा लाभ यह है कि लोगों को हर समय अपने साथ एटीएम कार्ड रखने की आवश्यकता नहीं रहती। यदि कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए, तब भी पैसे निकालने में कोई परेशानी नहीं होती। साथ ही यह तरीका ठगी से भी काफी हद तक सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा बार-बार कार्ड डालने और पिन छिपाकर दर्ज करने की झंझट भी समाप्त हो जाता है।नकदी निकालने की प्रक्रिया- सबसे पहले उस एटीएम पर जाएं, जहां यूपीआई नकद निकासी का विकल्प उपलब्ध हो।- एटीएम मशीन की स्क्रीन पर दिख रहे दिख रहे यूपीआई नकद निकासी विकल्प को चुनें।- जितनी राशि निकाला चाहते हैं, उसे दर्ज करें।- एटीएम स्क्रीन पर क्यूआर कोड दिखाई देगा, जिसे फोन के यूपीआई एप से स्कैन करें।- यूपीआई पिन दर्ज करके लेनदेन की पुष्टि करें, प्रक्रिया पूरी होते ही पैसे मिल जाएंगे।इन बातों का रखें ध्यान- जिस एटीएम मशीन का उपयोग किया जा रहा है उसमें यूपीआई नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।- उपयोगकर्ता के फोन में सक्रिय यूपीआई ऐप के साथ इंटरनेट सेवा भी चालू होनी चाहिए।- आमतौर पर एक बार में पांच हजार से दस हजार रुपये निकाले जा सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


