बोलीविया में पैसे ले जा रहा कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 15 की मौत
ला पाज, एजेंसी। बोलीविया की राजधानी ला पाज के पास शुक्रवार को बड़ा विमान, नकदी सड़क पर बिखर गई।

ला पाज, एजेंसी। बोलीविया की राजधानी ला पाज के पास शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। नकदी से भरा एक कार्गो विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फायर चीफ पावेल टोवर ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि मरने वाले लोग विमान में सवार थे या फिर हाईवे पर चल रहे वाहनों में मौजूद थे। विमान ला पाज एयरपोर्ट से उड़ान भर रहा था, तभी रनवे से फिसलकर एल आल्टो शहर की ओर बढ़ गया और सड़क पर चल रहे कई वाहनों से टकरा गया।
यह हरक्यूलिस विमान बोलीविया वायुसेना का था और सेंट्रल बैंक से नई छपी करेंसी देश के अन्य शहरों में ले जा रहा था। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान रनवे से फिसल गया और हाईवे पर जा गिरा। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और सड़क पर मलबा बिखर गया, लेकिन इसी बीच एक और चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। विमान में मौजूद बड़ी मात्रा में नकदी सड़क पर बिखर गई। नगदी लूटने टूट पड़े लोग सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग नोट बटोरने के लिए मौके पर टूट पड़े। कुछ लोग जलते मलबे के पास तक पहुंच गए। पुलिस दंगा-रोधी गियर में पहुंची और भीड़ को हटाने की कोशिश की। जहां एक ओर दमकलकर्मी आग बुझाने और राहत कार्य में जुटे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



