मार्क कार्नी ने टाटा समूह के साथ साझेदारी पर की चर्चा
टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के साथ टेक्नोलॉजी, एआई सहित विभिन्न क्षेत्रों में संभावित साझेदारी पर चर्चा

मुंबई, एजेंसी। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने रविवार को टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से मुलाकात कर भारत और कनाडा के बीच टेक्नोलॉजी व आर्टिफिशिलय इंटेलिजेंस (एआई) सहित विभिन्न क्षेत्रों में संभावित साझेदारी पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्नी ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि कनाडा और भारत दोनों तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाएं हैं, जिनकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और एआई के क्षेत्र में बड़ी महत्वाकांक्षाएं हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के साथ हुई बैठक में इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाकर दोनों देशों के नागरिकों के लिए सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
कनाडाई प्रधानमंत्री भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर हैं। वह 27 फरवरी को मुंबई पहुंचे और विभिन्न कारोबारी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


