Delhi News: ममता को जुलूस के बजाय जनसभा की अनुमति

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Delhi News: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हुगली के श्रीरामपुर में जनसभा करने की अनुमति दी। हालाँकि, जीटी रोड पर जुलूस की अनुमति नहीं मिली है। अदालत ने सुरक्षा और ट्रैफिक बाधा के कारण यह निर्णय लिया, जिसमें सभा में दो हजार लोग शामिल हो सकते हैं और भड़काऊ बयानों पर रोक लगाई गई है।

Delhi News: ममता को जुलूस के बजाय जनसभा की अनुमति

Delhi News: कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हुगली के श्रीरामपुर में जनसभा करने की अनुमति दे दी। हालांकि, जीटी रोड पर प्रस्तावित उनके जुलूस को अनुमति नहीं मिली है। अदालत ने यह फैसला यातायात बाधित होने की आशंका और पूर्व में निर्देशों के कथित उल्लंघन को ध्यान में रखते हुए दिया। न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने गुरुवार को महेश जगन्नाथ देव स्नानपीरी मैदान में अपराह्न एक बजे से तीन बजे तक सभा की अनुमति दी। इसमें अधिकतम दो हजार लोग शामिल हो सकेंगे। अदालत ने निर्देश दिया कि सभा के दौरान कोई भड़काऊ बयान नहीं दिए जाएं। साथ ही पुलिस को किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने को कहा।

यह आदेश तृणमूल के पूर्व विधायक असीत मजूमदार की याचिका पर आया। याचिका में उन्होंने जीटी रोड पर जुलूस की अनुमति देने से पुलिस के इनकार को चुनौती दी थी। जुलूस का नेतृत्व ममता को करना था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीDelhi News: ममता को जुलूस के बजाय जनसभा की अनुमति