Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCalcutta High Court Dismisses TMC Petition on ED Raid Related to I-PAC Director
आई-पैक छापेमारी मामले में टीएमसी की याचिका का निस्तारण

आई-पैक छापेमारी मामले में टीएमसी की याचिका का निस्तारण

संक्षेप:

कलकत्ता हाईकोर्ट ने आई-पैक के निदेशक प्रतीक जैन के कार्यालय और आवास पर ईडी की छापेमारी से संबंधित टीएमसी की याचिका का निस्तारण किया। न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष ने कहा कि ईडी ने छापेमारी के दौरान कुछ नहीं जब्त किया। ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल होगी।

Jan 14, 2026 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कलकत्ता हाईकोर्ट ने राजनीतिक परामर्श फर्म 'आई-पैक' के निदेशक प्रतीक जैन के कार्यालय एवं आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी से संबंधित एक मामले में बुधवार को टीएमसी की याचिका का निस्तारण कर दिया। याचिका में उसने अपने डाटा की सुरक्षा का अनुरोध किया था। न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की अदालत ने कहा कि ईडी ने उसे बताया कि उसने (जांच एजेंसी ने) पिछले सप्ताह की छापेमारी के दौरान आई-पैक निदेशक के कार्यालय और आवास से कुछ भी जब्त नहीं किया है। ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू ने अदालत के समक्ष कहा कि एजेंसी ने इन दोनों परिसरों से कुछ भी जब्त नहीं किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एएसजी ने कहा कि एजेंसी ने जो कुछ भी जब्त किया था, उसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा वापस ले लिया गया था। टीएमसी की याचिका का निस्तारण करते हुए न्यायमूर्ति ने कहा कि ईडी और केंद्र की ओर से प्रस्तुत दलीलों पर गौर करते हुए, टीएमसी की याचिका पर विचार करने के लिए और कुछ भी नहीं बचा। ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक याचिका पर सुनवाई करेगा। याचिका में आरोप लगाया गया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित राज्य सरकार ने आई-पैक कार्यालय और इसके निदेशक प्रतीक जैन के परिसर में ईडी की जांच और तलाशी अभियान में बाधा डाली। ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई कथित कोयला घोटाले के सिलसिले में की थी। अदालत की वाद सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पीठ इस मामले की सुनवाई कर सकती है।