केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज का ब्यौरा हो रहा है तैयार
केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज का ब्यौरा हो रहा है तैयार------------------------------------संबंधित प्रदेशों और जिलों से ली जा रही है राय-सरकार के दो साल पूरे होने के बाद हो सकता है...

केंद्रीय मंत्रियों के कामकाज का ब्यौरा हो रहा है तैयार -----------------------------------
-संबंधित प्रदेशों और जिलों से ली जा रही है राय
-सरकार के दो साल पूरे होने के बाद हो सकता है विस्तार
----------------------------
नईदिल्ली। विशेष संवाददाता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल के दो साल अगले महीने पूरे हो जा रहे हैं। इसके बाद संभावित मंत्रिपरिषद विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इसकी एक वजह भाजपा के नए संगठन की टीम का गठन होना भी शामिल है। कुछ नेताओं की संगठन व सरकार में अदला बदली भी हो सकती है। इस बीच मंत्रियों के कामकाज को लेकर भी ब्यौरा तैयार हो रहा है और उनके संसदीय क्षेत्र व राज्य से उनके बारे में जानकारी ली जा रही है।
मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में अभी तक कोई विस्तार नहीं हुआ है। पिछले कार्यकाल में भी सरकार बनने के लगभग दो साल बाद ही पहला विस्तार हुआ था। ऐसे में अब विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा संगठन में केंद्र सरकार में शामिल अपने मंत्रियों के कामकाज को लेकर विभिन्न स्तरों से फीडबैक लिया जा रहा है। प्रदेश संगठन व संसदीय क्षेत्र से भी आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। इसमें मंत्रियों के क्षेत्र में दौरे, केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन,संसदीय क्षेत्र में प्रवास, संगठन की बैठकों में हिस्सेदारी, कार्यकर्ताओं से संपर्क आदि की जानकारी ली जा रही है।
संभावित बदलाव और युवा नेतृत्व
सूत्रों का कहना है इस कवायद के पीछे संभावित विस्तार है। माना जा रहा है कि संभावित विस्तार में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। पार्टी इस समय नया व युवा संगठन को तरजीह दे रही है। संगठन की टीम व विस्तार दोनों के कई पहलू एक दूसरे से जुड़े हैं। नए व युवा अध्यक्ष के सहयोग के लिए कुछ अनुभवी नेताओं को संगठन में लाए जाने की भी संभावना है। पश्चिम बंगाल में जीत के बाद सरकार में अब इस राज्य का प्रतिनिधत्व भी बढ़ेगा और आने वाले चुनावों के मद्देनजर संबंधित राज्यों को भी जगह मिल सकती है। सबसे ज्यादा संभावना चेहरों को बदलने की है। मोदी सरकार में अभी 72 मंत्री हैं और यह संख्या 81 तक बढ़ाई जा सकती है।
---------------------------
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


