धान का एमएसपी 72 रुपये बढ़ाकर 2441 रुपये प्रति क्विंटल हुआ
सरकार ने 2026-27 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा की है। सामान्य धान का भाव 2,441 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। तिलहन और दलहन पर विशेष ध्यान दिया गया है। सूरजमुखी और कपास के दामों में भी वृद्धि की गई है। तुअर की एमएसपी 8,450 रुपये और मूंग की 8,780 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है।

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026-27 की खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा करते हुए सामान्य धान का भाव बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इसमें 72 रुपये की वृद्धि हुई है। जबकि, ग्रेड-ए धान के लिए यह दर 2,461 रुपये नर्धिारित की गई है। रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि खरीफ की दूसरी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में इस बार तिलहन और दलहन फसलों पर विशेष ध्यान दिया है। सरकार ने सूरजमुखी के बीज में सबसे अधिक 622 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है, जिससे इसकी नयी कीमत 8,343 रुपये हो गई है।
इसी तरह, कपास (मीडियम स्टेपल) की एमएसपी में 557 रुपये की बढ़ोतरी के साथ इसे 8,267 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।अश्विनी वैष्णव ने कहा कि तुअर (अरहर) की एमएसपी में भी 450 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे अब यह 8,450 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई है। मूंग की नई एमएसपी 8,780 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गयी है। मोटे अनाजों यानी श्री अन्न को बढ़ावा देने की नीति के तहत बाजरा की कीमत 2,900 रुपये और रागी की कीमत 5,205 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। सोयाबीन के दाम में 380 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 5,708 रुपये किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


