धान का एमएसपी 72 रुपये बढ़ाकर 2441 रुपये प्रति क्विंटल हुआ
खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मंत्रिमंडल

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मंत्रिमंडल ने वर्ष 2026-27 की खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा करते हुए सामान्य धान का भाव बढ़ाकर 2,441 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इसमें 72 रुपये की वृद्धि हुई है। जबकि, ग्रेड-ए धान के लिए यह दर 2,461 रुपये नर्धिारित की गई है। रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि खरीफ की दूसरी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में इस बार तिलहन और दलहन फसलों पर विशेष ध्यान दिया है। सरकार ने सूरजमुखी के बीज में सबसे अधिक 622 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है, जिससे इसकी नयी कीमत 8,343 रुपये हो गई है। इसी तरह, कपास (मीडियम स्टेपल) की एमएसपी में 557 रुपये की बढ़ोतरी के साथ इसे 8,267 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
एमएसपी में वृद्धि
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि तुअर (अरहर) की एमएसपी में भी 450 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे अब यह 8,450 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई है। मूंग की नई एमएसपी 8,780 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गयी है। मोटे अनाजों यानी श्री अन्न को बढ़ावा देने की नीति के तहत बाजरा की कीमत 2,900 रुपये और रागी की कीमत 5,205 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। सोयाबीन के दाम में 380 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 5,708 रुपये किया गया है।
अन्य फसलों में वृद्धि
इनमें भी हुई वृद्धि
नाइजरसीड (रामतिल) ₹515 रुपये बढ़कर ₹10,052 रुपये प्रति क्विंटल और तिल 500 रुपये बढ़कर ₹10,346 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है। अन्य तिलहनों में, मूंगफली का एमएसपी ₹254 रुपये बढ़ाकर ₹7,517 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। उड़द का 400 रुपये बढ़ाकर 8,200 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। मक्का का 10 रुपये बढ़ाकर 2,410 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। सरकार का अनुमान है कि किसानों को कुल भुगतान 2.60 लाख करोड़ रुपये होगा और वार्षिक खरीद 824.41 लाख टन होने का अनुमान है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


