Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCab Driver Robbed in Bawana Suspect Arrested from Sonipat
कैब बुक कर चालक को धक्का देकर कार लूटकर भागा

कैब बुक कर चालक को धक्का देकर कार लूटकर भागा

संक्षेप:

जानकारी मिलते ही कुछ घंटे में ही आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है

Dec 04, 2025 06:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के बवाना इलाके में एक बदमाश ने कैब बुक करने के बाद चालक को धक्का दिया और उसकी कार लूटकर भाग गया। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही कुछ घंटे में ही आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने कार बरामद कर ली। डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि गत 2 दिसंबर की रात बवाना थाना पुलिस को कार लूट की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो बवाना सेक्टर तीन पेट्रोल पंप के पास बाबा हरि दास कॉलोनी, टिकरी बॉर्डर निवासी पीड़ित कार चालक अंकित मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसने बताया कि वह डीटीयू विश्वविद्यालय के पास वैगनआर वाहन चला रहा था। करीब साढ़े 10 बजे रात उसे सोनीपत के लिए बुकिंग मिली। बुकिंग स्वीकार करने के बाद उसने मादादेव चौक के पास से एक यात्री को कार में बैठाया। और करीब 11 बजे वह बवाना सेक्टर तीन के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सवारी ने लघुशंका करने की बात कहते हुए कार रुकवाई। आरोपी युवक कार से उतर कर लघुशंका करने गया। उसके बाद चालक भी लघुशंका करने चला गया तो वह वहां से वापस आकर कार में बैठने लगा, तभी सवारी ने उसके हाथ से चाबी छीनी और उसे धक्का मार दिया। धक्का लगने से वह गिर गया तो आरोपी ने कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरे और आरोपी के फोन के लोकेशन के जरिए पुलिस सोनीपत हरियाणा के अशोक विहार से आरोपी 21 साल के अमन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने वैगन आर कार बरामद कर ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।