ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीराजधानी में छात्रा से यौन शोषण में कैब ड्राइवर गिरफ्तार

राजधानी में छात्रा से यौन शोषण में कैब ड्राइवर गिरफ्तार

दिल्ली के मंगोलपुरी पुलिस ने दस साल की बच्ची से यौन शोषण के आरोप में मंगलवार को एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कम्बोज के रूप में हुई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म की...

राजधानी में छात्रा से यौन शोषण में कैब ड्राइवर गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Fri, 16 Feb 2018 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के मंगोलपुरी पुलिस ने दस साल की बच्ची से यौन शोषण के आरोप में मंगलवार को एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कम्बोज के रूप में हुई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़िता अमन विहार स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पांचवीं क्लास की छात्रा है। उसका परिवार मंगोलपुरी इलाके में रहता है। घर से स्कूल जाने के लिए परिजनों ने तीन साल से कम्बोज की कैब को किराये पर ले रखा था। 

मंगलवार को पीड़िता घर में काफी उदास थी। मां ने बच्ची से इसका कारण पूछा तो बड़ी मुश्किल से उसने मां को सारी बात बताई। इसके बाद परिवार ने घटना की जानकारी मंगोलपुरी पुलिस को दी।

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी कैब ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने पॉक्सो एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

वहीं, कैब के बारे में परिजनों का कहना है कि यह कैब स्कूल से मिली थी। हालांकि, स्कूल प्रशासन ने कैब उपलब्ध कराने से इंकार किया है। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी की शिकार कोई अन्य छात्रएं तो नहीं हैं।

कार चलानी सिखाई : पीड़िता ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि एक दिन कैब चालक ने सारे बच्चों को उनके घर छोड़ दिया। तब आरोपी कैब चालक ने उसे ड्राइविंग सिखाने का बहाना बनाया और उसे एक सुनसान पार्क में ले गया। जहां पर उसके साथ यौन शोषण किया। इसके बाद पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बता दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें