खेल : कटप्पा तीसरी बार भारतीय पुरुष मुक्केबाजी कोच बने
कटप्पा तीसरी बार भारतीय पुरुष मुक्केबाजी कोच बने नई दिल्ली, एजेंसी। द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त

कटप्पा तीसरी बार भारतीय पुरुष मुक्केबाजी कोच बने नई दिल्ली, एजेंसी। द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त सी ए कटप्पा की तीसरी बार भारतीय पुरुष मुक्केबाजी टीम के कोच के तौर पर वापसी हो रही है। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। वह भारतीय खेल प्राधिकरण रोहतक के कोच धरमेंद्र यादव की जगह लेंगे जिनकी पिछले साल नियुक्ति हुई थी। यादव पुरुष कोचिंग ढांचे का हिस्सा बने रहेंगे। महासंघ के कार्यकारी निदेशक कर्नल अरुण मलिक ने यह जानकारी दी। पिछले कुछ समय से भारतीय पुरुष मुक्केबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण यह फैसला लिया गया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में सिर्फ दो पुरुष मुक्केबाज जगह बना सके और लिवरपूल में 2025 विश्व चैंपियनशिप में भारत का कोई भी पुरुष मुक्केबाज 12 साल में पहली बार एक भी पदक नहीं जीत सका।
कटप्पा टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। वह तब सहयोगी स्टाफ का हिस्सा थे जब 2008 बीजिंग ओलंपिक में विजेंदर सिंह ने इस खेल में देश को पहला ओलंपिक पदक दिलाया था। इस बीच पूर्व हाई परफॉर्मेंस निदेशक और पिछले महीने महिला टीम के विदेशी कोच बनाए गए सैंटियागो नीवा शिविर में पहुंच गए हैं। साइ की गीता चानू महिला टीम की प्रभारी कोच होंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




