बिजनेस- 250 करोड़ रुपये का निवेश करेगी टीसीआई

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुंबई। लॉजिस्टिक्स कंपनी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (टीसीआई) की अगले वित्त वर्ष...

बिजनेस- 250 करोड़ रुपये का निवेश करेगी टीसीआई

मुंबई। लॉजिस्टिक्स कंपनी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (टीसीआई) की अगले वित्त वर्ष में करीब 250 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना है।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कुल पूंजीगत व्यय में से 100 से 125 करोड़ रुपये पोत और कंटेनरों पर खर्च किए जाने की है। कंपनी की सकल बिक्री या राजस्व में 12 से 15 फीसदी वृद्धि और शुद्ध आय में 20 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है। टीसीआई के प्रबंध निदेशक विनीत अग्रवाल ने कहा कि अगले वित्त वर्ष में करीब 250 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की योजना है, इसमें से करीब 100 से 125 करोड़ रुपये पोतों और कंटेनरों पर खर्च होंगे। करीब 30 से 50 करोड़ रुपये ट्रकों पर खर्च होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।