ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीमार्शल के लिए बस टिकट अनिवार्य

मार्शल के लिए बस टिकट अनिवार्य

डीटीसी बसों में सफर के दौरान मार्शल के लिए टिकट अनिवार्य कर दिया गया है। बिना टिकट के मार्शल बस में सफर नहीं कर सकेंगे। इसे लेकर डीटीसी के अलग-अलग...

मार्शल के लिए बस टिकट अनिवार्य
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 24 Jul 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली (का.सं.)। डीटीसी बसों में सफर के दौरान मार्शल के लिए टिकट अनिवार्य कर दिया गया है। बिना टिकट के मार्शल बस में सफर नहीं कर सकेंगे। इसे लेकर डीटीसी के अलग-अलग डिपो द्वारा आदेश भी जारी किया गया है। हालांकि नौकरी के दौरान बसों में उन्हें टिकट नहीं लेना होगा।

डीटीसी के द्वारका सेक्टर-2 डिपो द्वारा जारी आदेश के तहत सभी कंडक्टर को निर्देश दिया गया है कि डीटीसी में नियुक्त मार्शलों को ड्यूटी के उपरांत बस में सफर करने के लिए टिकट जारी करेंगे। डीटीसी के एक अधिकारी के अनुसार बस में मार्शल अपनी ड्यूटी पर आने-जाने के लिए स्टाफ चलाते थे। उसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्देश दिए है कि ड्यूटी के खत्म होने या उसके लिए जाने के दौरान अगर मार्शल बस में सफर करता है तो उसके लिए टिकट जरूरी है। इस संबंध में बस कंडक्टर को टिकट जारी करने को लेकर आदेश जारी किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें