बस हादसे में नौ तीर्थयात्री घायल, चालक की मौत
बालासोर, एजेंसी। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को तीर्थयात्रियों की बस राष्ट्रीय राजमार्ग-16बस हादसे में नौ तीर्थयात्री घायल, चालक की मौत

बालासोर, एजेंसी। ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को तीर्थयात्रियों की बस राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक की मौत और नौ यात्री घायल हो गए। खंतापाड़ा थाना प्रभारी अनुराग मोहंती ने बताया कि पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्री आंध्र प्रदेश जा रहे थे। यह हादसा शुक्रवार तड़के बाहानगा बाजार में हुआ। आशंका है कि चालक को वाहन चलाते समय झपकी आ गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक टूटे हुए ‘विंडस्क्रीन’ से बाहर जा गिरा और ओवरपास से नीचे सड़क पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक आंध्र प्रदेश का निवासी था।
एसओ ने बताया कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में कम से कम 40 यात्री सवार थे। नौ घायलों को खंतापाड़ा सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस और अग्निशमन कर्मियों के दुर्घटनास्थल पर पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बचाया। बहानगा बाजार में दो जून, 2023 को एक बड़ा रेल हादसा हुआ था, जिसमें 297 लोगों की मौत हो गई थी और 12 सौ से अधिक लोग घायल हुए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


