शिवगंगा सोसाइटी के फ्लैटों से लाखों की चोरी

शिवगंगा सोसाइटी के फ्लैटों से लाखों की चोरी

संक्षेप:

-चोरों ने चार फ्लैटों को ताले तोड़े, एक में की चोरी-सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए चोरट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की शिवगंगा सोसाइटी में मंगलवार की रात चाेरों ने कई...

Nov 12, 2025 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की शिवगंगा सोसाइटी में मंगलवार की रात चाेरों ने कई फ्लैटों के ताले तोड़े और एक फ्लैट से लाखों के गहने और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वसुंधरा सेक्टर चार स्थित शिवगंगा सोसाइटी में रहने वाले योगेश दिल्ली एमसीडी में नौकरी करते हैं। वह ब्लॉक संख्या 18 की तीसरी मंजिल पर अपनी पत्नी बीना के साथ रहते हैं। उनकी सास भी इसी सोसाइटी में रहती हैं। बीना ने बताया कि 11 नवंबर की शाम को उनकी मां की तबीयत खराब हो गई थी और पिता भी यहां नहीं थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसलिए वह पति के साथ रात में मां के घर चली गई थीं। बुधवार सुबह जब वह वापस लौंटी तो देखा फ्लैट के ताले टूटे पड़े थे और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था और उसमें रखे 80 हजार रुपये नकद और सोने की अंगूठी, चेन और पाजेब नदारद थीं। सोसाइटी के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया कि चाेरों ने रात में ही सोसाइटी के कई फ्लैट में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे, लेकिन उन फ्लैट में कोई रहता नहीं है। चोरों ने तीन फ्लैटों के ताले तोड़े थे। उन फ्लैटों के अंदर सामान भी नहीं था, ऐसे में चोरी घटना नहीं हो सकी है। हालांकि चोरों ने वारदात को अंजाम देने का पूरा प्रयास किया था। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों को तलाश किया जा रहा है।