ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीब्यूरो::::: टेक फोग ऐप से भाजपा महिला पत्रकारों को निशाना बना रही : कांग्रेस

ब्यूरो::::: टेक फोग ऐप से भाजपा महिला पत्रकारों को निशाना बना रही : कांग्रेस

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता कांग्रेस ने भाजपा पर इंटरनेट पर टेक फोग ऐप के...

ब्यूरो::::: टेक फोग ऐप से भाजपा महिला पत्रकारों को निशाना बना रही : कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 07 Jan 2022 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता

कांग्रेस ने भाजपा पर इंटरनेट पर टेक फोग ऐप के जरिये समुदाय विशेष और महिला पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि भाजपा नफरत फैला रही है।

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मीडिया से बात करते हुए कहा कि टेक फोग ऐप के जरिये सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप व टि्वटर के जरिये विशेष समुदाय के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। सुप्रिया ने आरोप लगाया कि इस ऐप को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख देबांग दबे इसे चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐप के संचालन में सर्वर का पता लगाना मुश्किल काम होता है। उन्होंने इस बारे में सरकार से चुप्पी तोड़ने की मांग करते हुए कहा कि वह जानती है कि सरकार कुछ नहीं करेगी। इसलिए, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले का स्वत: संज्ञान लेने की अपील की है। ताकि, सच्चाई सामने आ सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें