ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीबुली बाई पैकेज:::ऐप पर विशेष समुदाय की प्रसिद्ध महिलाओं को बनाया जा रहा है निशाना

बुली बाई पैकेज:::ऐप पर विशेष समुदाय की प्रसिद्ध महिलाओं को बनाया जा रहा है निशाना

----इसके पहले भी ‘गिटहब पर सुल्ली डील्स नाम से ऐप बनाकर ऑनलाइन बनाया गया था

बुली बाई पैकेज:::ऐप पर विशेष समुदाय की प्रसिद्ध महिलाओं को बनाया जा रहा है निशाना
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 03 Jan 2022 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

----इसके पहले भी ‘गिटहब पर सुल्ली डील्स नाम से ऐप बनाकर ऑनलाइन बनाया गया था निशाना

----पिछले एक साल में यह दूसरा मौका है जब इस तरह की सामग्री अपलोड की गई है

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

इंटरनेट पर एक विशेष समुदाय की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। पिछले एक साल में यह दूसरा मौका है, जब इस तरह की सामग्री अपलोड की गई है। पिछले साल जुलाई में कुछ अज्ञात लोगों ने सुल्ली डील्स नामक ऐप पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की थी। ठीक उसी तर्ज पर इस बार ‘बुली बाई नाम के ऐप पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की गई है। कई महिलाओं ने बताया है कि उनकी तस्वीरों का इस प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

शिकायत पर पुलिस क्या कर रही है

दिल्ली पुलिस ने एक महिला पत्रकार की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दिल्ली पुलिस ने ट्विटर से उस अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी है जिसने सबसे पहले ‘बुली बाई एप के बारे में ट्वीट किया और विवाद से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री को हटाने के लिए कहा। साथ ही ‘बुली बाई एप डेवलपर के बारे में भी जानकारी मांगी है। मोबाइल एप ‘बुली बाई पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने को लेकर मिली शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने एप बनाने वालों को पकड़ने के लिए जांच शुरू की है। गिटहब नामक प्लेटफॉर्म पर बना यह एप फिलहाल ब्लॉक हो चुका है। एजेंसियां गिटहब से भी जानकारी जुटा रही हैं। एप के खिलाफ महिलाओं में नाराजगी बढ़ रही थी।

क्या है ‘बुली बाई ऐप का पूरा केस?

ट्विटर पर कुछ महिलाओं ने स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए दावा किया कि ‘बुली बाई नाम के ऐप पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की गई है। ‘बुली बाई एक ऐप है जिस पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की गई है। नए साल के मौके पर सामने आए स्क्रीनशॉट्स के आधार पर एक महिला पत्रकार ने पुलिस में शिकायत की। विभिन्न दलों की महिला नेताओं ने भी इस मामले को उठाया और कार्रवाई की मांग की।

'सुल्ली ऐप' से क्या है कनेक्शन?

दोनों ऐप्स का मकसद एक ही है। दोनों ऐप्स पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की गई। महिलाओं के ट्विटर/इंस्टाग्राम/फेसबुक से जानकारियां लेकर इसमें डाली गईं। दोनों ही ऐप्स गिटहब पर अपलोड किए गए हैं, जो कि माइक्रोसॉफ्ट का सॉफ्टवेयर शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। गिटहब पर कोई भी इन-डिवेलपमेंट ऐप को अपलोड और शेयर कर सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें