ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीबुली बाई ऐप:: नेपाली युवक बोला, असली गुनहगार मैं, हिम्मत है तो गिरफ्तार करे मुंबई पुलिस

बुली बाई ऐप:: नेपाली युवक बोला, असली गुनहगार मैं, हिम्मत है तो गिरफ्तार करे मुंबई पुलिस

बुली बाई ऐप : नेपाली युवक बोला, असली गुनहगार मैं, हिम्मत है तो गिरफ्तार करे

बुली बाई ऐप:: नेपाली युवक बोला, असली गुनहगार मैं, हिम्मत है तो गिरफ्तार करे मुंबई पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 05 Jan 2022 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बुली बाई ऐप : नेपाली युवक बोला, असली गुनहगार मैं, हिम्मत है तो गिरफ्तार करे मुंबई पुलिस

- सोशल साइट इंस्टाग्राम में पोस्ट के माध्यम से सामने आया कथित नेपाली युवक

- युवक ने मुंबई पुलिस को दी खुली चुनौती, खुद को हैकर बताया

- अब तक गिरफ्तारियों पर उठाए सवाल, रुद्रपुर की युवती को बताया निर्दोष

रुद्रपुर, मनोज आर्या

बुली बाई ऐप मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया है। नेपाल के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर एक संदेश दिया है। उसने कहा, मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई युवती निर्दोष है। युवक ने मुंबई पुलिस को चुनौती दी कि ऐप का संचालक वह खुद है और मुंबई पुलिस में हिम्मत है तो वह उसे गिरफ्तार कर के दिखाए। इस पोस्ट को देखने के बाद रुद्रपुर से गिरफ्तार युवती के परिवार ने यह जानकारी साझा की। यह पोस्ट अब मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है।

बुधवार को अचानक @जीआईवाईयू44 नाम से सोशल साइट्स इंस्टाग्राम पर बने अकाउंट में कथित तौर पर नेपाल के काठमांडू के एक युवक ने पोस्ट डाली। जिसमें युवक ने खुद को 'बुली बाई ऐप' का संचालनकर्ता होने का दावा किया। उसने कहा कि उसको भारत में सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए पाकिस्तान से फंडिग की जाती थी। ऐप से जुड़े सभी ग्रुप मेंबर निर्दोष हैं। रुद्रपुर से गिरफ्तार युवती भी निर्दोष है। उसने इंस्टाग्राम में अपनी भावनाएं डाली और उसका फायदा उठाते हुए उसने युवती का अकाउंट हैक कर धार्मिक टिप्पणियां कर एक विशेष समुदाय की महिलाओं की फोटो अपलोड कर दीं।

पुलिस फ्लाइट का टिकट भेजे तो आत्मसमर्पण कर दूंगा

अपने संदेश में कथित नेपाली युवक ने कहा, पुलिस अगर उसका मुंबई की फ्लाइट का टिकट भेजे तो वह मुंबई साइबर सेल की टीम के सामने आत्मसमर्पण कर देगा। वहीं युवक के भेजे गए इस संदेश के बाद रुद्रपुर की आरोपी युवती की बड़ी बहन का कहना था कि यदि यह नेपाली मूल का युवक मुंबई पुलिस के सामने पेश हो जाता है तो श्वेता को बचाया जा सकता है।

वर्जन

'बुली बाई ऐप' प्रकरण में रुद्रपुर व कोटद्वार से हुई गिरफ्तारियों के बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस को अलर्ट कर दिया है। मुंबई पुलिस को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा और जिले से जुड़ी कुछ जानकारियां महाराष्ट्र पुलिस देगी। इसकी स्थानीय स्तर पर पुलिस जांच करेगी। इसके अलावा भी पुलिस कुमाऊं की साइबर सेल की टीम से लगातार संपर्क करेगी और कोई भी नई जानकारी सामने आएगी तो उस पर तत्काल पुलिस कार्रवाई करेगी।

- ममता बोहरा, एसपी सिटी रुद्रपुर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें