भाजपा और कांग्रेस ने सांसदों को व्हिप जारी किए

Mar 06, 2026 09:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भाजपा और कांग्रेस ने 9 मार्च से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के लिए अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ नोटिस पर विचार किया जा सकता है। यदि प्रस्ताव साधारण बहुमत से पारित होता है, तो बिरला को हटाया जा सकता है।

भाजपा और कांग्रेस ने सांसदों को व्हिप जारी किए

भाजपा और कांग्रेस ने नौ मार्च से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले तीन दिन के लिए अपने-अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किए हैं। इन तीन दिनों में लोकसभा में विपक्ष की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ दिए गए नोटिस पर प्रस्ताव आने की संभावना है। बजट सत्र का दूसरा चरण दो अप्रैल तक चलेगा। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने सांसदों को नौ से 11 मार्च तक सदन में रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने की मांग वाले नोटिस पर विचार किए जाने की संभावना है।

विपक्ष द्वारा दिए गए प्रस्ताव संबंधी नोटिस में बिरला पर खुलकर भेदभाव करने का आरोप लगाया गया है। बजट सत्र के दूसरे चरण के लिए संसद की बैठक नौ मार्च से शुरू होगी।यदि सदन द्वारा साधारण बहुमत से कोई प्रस्ताव पारित किया जाता है, तो लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाया जा सकता है। संविधान के अनुच्छेद 94 सी में इस तरह के कदम का प्रावधान है। अनुच्छेद 96 लोकसभा अध्यक्ष को सदन में अपना बचाव करने की अनुमति देता है। गौरतलब है कि लोकसभा अध्यक्ष अपने खिलाफ नोटिस आने के बाद से ही सभा का संचालन नहीं कर रहे हैं। अपने खिलाफ नोटिस के समापन तक वह संचालन नहीं करेंगे। हालांकि, वह इस दौरान सदन में सामान्य सदस्य की तरह हिस्सा ले सकते हैं और मतदान की स्थिति में मतदान भी कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।