राजस्थान सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया

Jan 01, 2026 05:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

प्रारंभिक पूछताछ में अपनी पहचान 35 वर्षीय इशरत के रूप में बताई और वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले का निवासी है।

राजस्थान सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा गया

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान के जैसलमेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत में घुसपैठ करने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। बीएसएफ ने जांच के लिए उसे पुलिस को सौंप दिया है। संयुक्त पूछताछ केंद्र (जेआईसी) पर अलग-अलग खुफिया और जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घुसपैठिए के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का संदेह है। हालांकि, विस्तृत चिकित्सकीय जांच और पूछताछ के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ हो पाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपनी पहचान 35 वर्षीय इशरत के रूप में बताई है। उसने बताया कि वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले का निवासी है।

उसके पास से पाकिस्तानी मुद्रा, एक चाकू और कुछ अन्य सामान बरामद हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।