यूएई के तट के पास एक पोत जब्त, ईरान की ओर बढ़ रहा
ब्रिटिश सेना ने यूएई के पूर्वी तट के पास एक पोत को जब्त किया है, जो अब ईरानी जलक्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। यह घटना इजरायल के बयान के कुछ घंटों बाद हुई है, जिसमें पीएम नेतन्याहू ने यूएई का दौरा किया था। यूके इस मामले की जांच कर रहा है।

दुबई,एजेंसी। ब्रिटिश सेना ने गुरुवार को बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पूर्वी तट के पास लंगर डाले खड़े एक पोत को जब्त कर लिया गया है और वह अब ईरानी जलक्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर ने बताया कि उसे ऐसी रिपोर्ट मिली है कि जब यह पोत होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास, यूएई के फुजैरा बंदरगाह से 70 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में लंगर डाले खड़ा था, तभी कुछ अनाधिकृत लोगों ने इसे अपने कब्जे में ले लिया।यह घटना इजरायल के उस बयान के कुछ ही घंटों बाद हुई, जिसमें उसने कहा था कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चुपके से यूएई का दौरा किया था।यूके
ने पोत का नाम नहीं बताया और कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहा है। इस जहाच को जब्त करने की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है।फुजैरा तेल निर्यात का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और फारस की खाड़ी के बाहर स्थित यूएई का मुख्य बंदरगाह है। ईरान के साथ चल रहे युद्ध के दौरान इस पर कई बार हमले हो चुके हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


