ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्री संस्कृति पर एआई के प्रभाव पर करेंगे चर्चा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच ब्रिक्स के

ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्री संस्कृति पर एआई के प्रभाव पर करेंगे चर्चा

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच ब्रिक्स के संस्कृति मंत्रियों की बैठक इस साल अगस्त में भोपाल में होगी। इस बैठक में संस्कृति का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव, रचनात्मक कार्यो में एआई का प्रभाव, औपनिवेशिक काल के दौरान ले जाई गई सांस्कृतिक वस्तुओं की वापसी और जलवायु परिवर्तन से निपटने में संस्कृति की भूमिका जैसे कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक में ईरान और यूएई के साथ कई अन्य देश भी एक टेबल पर बैठ कर संस्कृति को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे।छह व सात अगस्त को भोपाल में होने वाले मंत्रिस्तरीय शिखर सम्मेलन में भारत की अध्यक्षता के तहत तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर एक संयुक्त घोषणा पत्र को अपनाने की भी उम्मीद है।

इससे पहले 4 व 5 जून को वाराणसी में एक कार्य समूह की बैठक होगी। इसके बाद पांच व छह अगस्त को भोपाल में अधिकारियों के स्तर पर एक तकनीकी बैठक होगी। संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने उम्मीद जताई है कि मंत्रिस्तरीय बैठक में ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के साथ आमंत्रित सदस्य भी हिस्सा लेंगे। भोपाल में मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। यह बैठक भोपाल के ऐतिहासिक मिंटो हॉल में होने की उम्मीद है। ब्रिक्स के संस्कृति मंत्रियों की बैठक में ईरान के शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर विवेक अग्रवाल ने कहा कि सभी सदस्य देशों के मंत्रियों को न्योता भेजा गया है। पर बैठक के आसपास ही मंत्री हिस्सा लेने के बारे में पुष्टि करेंगे। संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में उन त्योहारों का उल्लेख किया जाएगा, जहां हम प्रकृति की पूजा करते हैं। छठ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस त्योहार में हम सभी प्रकृति की पूजा करते हैं। छठ को जलवायु परिवर्तन से जोड़ सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।