कांग्रेस विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश में दो गिरफ्तार

Mar 15, 2026 06:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बेंगलुरु/ भुवनेश्वर, एजेंसी। राज्यसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु के एक रिजॉर्ट में ठहरे कांग्रेस विधायकों को कथित तौर पर रिश्वत देने की कोशिश का मामला साम

कांग्रेस विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश में दो गिरफ्तार

बेंगलुरु/ भुवनेश्वर, एजेंसी। राज्यसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु के एक रिजॉर्ट में ठहरे कांग्रेस विधायकों को कथित तौर पर पांच-पांच करोड़ रुपये रिश्वत देने की कोशिश का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा पर आरोप लगाया है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को बताया कि पार्टी के आठ विधायक और प्रदेश इकाई के कुछ पदाधिकारी बेंगलुरु के एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं। इन नेताओं को ओडिशा में राज्यसभा चुनाव से पहले खरीद-फरोख्त की आशंका को देखते हुए यहां लाया गया है। बताया कि चार अनजान लोग रिजॉर्ट में आए थे। उन्होंने एक विधायक से ऑनलाइन संपर्क किया था।

वे विधायक को रिजॉर्ट से अपने साथ ले गए। लौटकर विधायक ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर हर वोट के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये की पेशकश की। विधायक ने कथित चेक भी दिखाया। बताया कि इसके बाद दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। दो अन्य फरार हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘ऑपरेशन लोटस’ के तहत भाजपा और उसके सहयोगी यह काम कर रहे हैं।मामले में ओडिशा में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता अशोक कुमार दास ने पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने पुलिस ने सूत्रों ने भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है।भाजपा ने विधायकों को पारादीप भेजाभुवनेश्वर। राज्यसभा के लिए सोमवार को होने वाले मतदान से पहले भाजपा ने अपने सभी विधायकों, मंत्रियों को पारादीप भेज दिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सभी विधायक शनिवार को पार्टी की एक बैठक में शामिल हुए। इसके बाद उन्हें दो बसों से पारादीप भेज दिया गया। सोमवार को सभी विधायक एकसाथ भुवनेश्वर लौटकर मतदान करेंगे। भाजपा ने ओडिशा में प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, सुजीत कुमार को आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। वहीं, निर्दलीय कारोबारी दिलीप राय को समर्थन दिया है। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि वे तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। प्रदेश में चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है।बीजद-सीपीआई प्रत्याशी को समर्थन से कांग्रेसी नाराजभुवनेश्वर। बीजू जनता दल ने चुनाव में संतृप्त मिश्रा को आधिकारिक प्रत्याशी बनाया है, जबकि डॉ. दत्तेश्वर होता को सीपीआई (एम) के साथ साझा उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस नेतृत्व ने होता के पक्ष में मतदान का ऐलान किया है। इसे लेकर स्थानीय नेताओं में नाराजगी बताई जा रही है। विधायक सोफिया फिरदौस ने कहा कि यह तालमेल कांग्रेस के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वहीं, कांग्रेस के एक अन्य विधायक दशरथी गोमांगो से पार्टी नेताओं का संपर्क नहीं हो पा रहा है। विधायक दल नेता रामचंद्र कदम ने इसकी पुष्टि की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।