Brazil s Athletes Shine at World Para Athletics Championship Gold for Casiiano Record for Bars खेल : जिलेइडे ने लगाई स्वर्णिम कूद, फातमा को रजत और कैरोलिना ने जीता कांस्य, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBrazil s Athletes Shine at World Para Athletics Championship Gold for Casiiano Record for Bars

खेल : जिलेइडे ने लगाई स्वर्णिम कूद, फातमा को रजत और कैरोलिना ने जीता कांस्य

ब्राजील की जिलेइडे कैसियानो दा सिल्वा ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। नीदरलैंड्स की लारा बार्स ने शॉट पुट में नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। फातमा दामला अल्टिन ने रजत और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 5 Oct 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
खेल : जिलेइडे ने लगाई स्वर्णिम कूद, फातमा को रजत और कैरोलिना ने जीता कांस्य

टी20 वर्ग में ब्राजील की एथलीट शीर्ष स्थान पर रहीं, नीदरलैंड्स की लारा बार्स ने शॉट पुट में बनाया विश्व रिकॉर्ड जिलेइडे ने लगाई स्वर्णिम कूद, फातमा को रजत और कैरोलिना ने जीता कांस्य विश्व पैरा एथलेटिक्स नई दिल्ली, एजेंसी। ब्राजील की जिलेइडे कैसियानो दा सिल्वा ने रविवार को विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करके अपना नाम पदक तालिका में दर्ज करा लिया। तुर्किये की फातमा दामला अल्टिन ने रजत पदक पोलैंड की कैरोलिना कुचार्जिक-उरबांस्का ने महिला लंबी कूद टी20 स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया। भारत सातवें स्थान पर : इस बीच भारत के पदकों की संख्या 18 बनी हुई है और वह तालिका में सातवें स्थान पर है।

भारत की आगे बढ़ने की उम्मीदें स्प्रिंटर सिमरन शर्मा के कंधों पर टिकी हैं क्योंकि वह महिलाओं की 200 मीटर टी12 स्पर्धा के फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जहां उनका मुकाबला क्लारा बैरोस दा सिल्वा (ब्राजील) और वेनेजुएला की एलेजांद्रा पाओला पेरेज लोपेज से होगा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में जिलेइडे कैसियानो दा सिल्वा और फातमा दामला अल्टिन ने गति, लय और उड़ान के साथ 5.88 मीटर और 5.72 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा किया। 2024 में भाग न लेने के बाद विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वापसी कर रहीं दिग्गज कैरोलिना कुचार्जिक-उरबांस्का का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5.55 मीटर रहा जिसने उन्हें कांसा दिलाया। चोट के कारण पिछड़ीं उरबांस्का : 2011 में पदार्पण के बाद से, करोलिना कुचार्जिक-उरबांस्का की किसी वैश्विक प्रतियोगिता में यह केवल तीसरी हार थी। उन्होंने चार विश्व चैंपियनशिप और तीन पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं। हालांकि उन्होंने कई बार 6 मीटर की छलांग लगाई है, लेकिन टखने की चोट के कारण उन्हें कांस्य पदक के लिए इस सीजन की सर्वश्रेष्ठ छलांग से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि उरबांस्का ने कहा कि कांस्य पदक उन्हें स्वर्ण पदक जैसा लगा क्योंकि वह अपने टखने की चोट से जूझ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह पसंद आया कि कैसे उन्होंने अपरिचित गर्मी और उमस में प्रतस्पिर्धा करने के बावजूद पोडियम पर बने रहने के लिए अंत तक संघर्ष किया। लारा एकमात्र प्रतियोगी : शॉट पुट सर्कल से, नीदरलैंड्स की लारा बार्स ने महिलाओं के एफ40 वर्ग में लोहे की गेंद को 9.77 मीटर से ऊपर फेंककर विश्व रिकॉर्ड बनाया। 9 मीटर के निशान को पार करने वाली एकमात्र प्रतियोगी, 28 वर्षीय लारा ने अपना ही विश्व रिकॉर्ड दुबारा बनाया। इस प्रकार नई दिल्ली 2025 में 30वां विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस बीच, रविवार सुबह अपील जूरी ने पुरुषों की शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में पहले के एक फैसले को पलट ब्राजीलियाई खिलाड़ी के चार अंक बहाल कर दिए। पॉलिनो डॉस सैंटोस थियागो ने फाइनल में 14.82 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता और भारत के सोमन राणा को कांस्य पदक मिला तथा फिनलैंड के तीजो कोप्पिका को पोडियम से बाहर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।