ब्राजील के राष्ट्रपति लूला 18 फरवरी को भारत आएंगे

Feb 12, 2026 09:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा 18 फरवरी को भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आएंगे। इस यात्रा के दौरान, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता करेंगे और एआई प्रभाव सम्मेलन में भाग लेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगी।

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला 18 फरवरी को भारत आएंगे

नई दिल्ली, एजेंसी। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा 18 फरवरी को भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यापक वार्ता करेंगे और एआई प्रभाव सम्मेलन में भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि लूला की राजकीय यात्रा से दोनों देशों की द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी। साथ ही द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मंचों पर सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी। मंत्रालय ने बताया कि मोदी 21 फरवरी को राष्ट्रपति लूला से मिलेंगे और दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे, जिसमें बहुपक्षीय मंचों में सहयोग, वैश्विक व्यवस्था और ग्लोबल साउथ से संबंधित मुद्दे शामिल हैं।

लूला 19 और 20 फरवरी को एआई प्रभाव सम्मेलन में भाग लेंगे। उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रपति लूला के साथ लगभग 14 मंत्री और ब्राजील की प्रमुख कंपनियों के शीर्ष सीईओ का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।