ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीअपनी ही गोली से घायल हुआ बदमाश

अपनी ही गोली से घायल हुआ बदमाश

वसंत कुंज इलाके में शराब पीकर एक युवक ने गोली चलाई जो उसके ही पैर में जा लगी। उसे घायल देखकर एक दोस्त हथियार सहित फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने फरार हुए...

अपनी ही गोली से घायल हुआ बदमाश
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 15 Nov 2017 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

वसंत कुंज इलाके में शराब पीकर एक युवक ने गोली चलाई जो उसके ही पैर में जा लगी। उसे घायल देखकर एक दोस्त हथियार सहित फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने फरार हुए जगविंदर को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार बरामद कर लिया है। घायल जय भगवान और गिरफ्तार जगविंदर के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल के अनुसार बीते मंगलवार की रात वसंतकुंज स्थित अस्पताल से एक युवक को गोली लगने की कॉल मिली थी। अस्पताल में भर्ती 29 वर्षीय जय भगवान को बयान देने की हालत में नहीं था। अस्पताल के गार्ड ने पुलिस को बताया कि घायल युवक को सफेद रंग की कार में एक युवक लेकर आया था। इस कार को पुलिस की क्राइम टीम ने जांचा तो उसमें खून के निशान थे। गाड़ी में ही एक जिंदा कारतूस भी पुलिस को मिला।

पुलिस टीम ने कार चालक वीरेन्द्र से इस बाबत पूछताछ की। उसने बताया कि मंगलवार रात वह कार से अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही रहने वाले जय भगवान और जगविंदर उसे मिले। तीनों ने कार के अंदर बैठकर शराब पी। जय भगवान के पास एक देशी कट्टा था। जय भगवान ने इस कट्टे से गोली चलाई जो उसके पैर में जा लगी। इसके बाद जगविंदर हथियार सहित फरार हो गया। पुलिस ने इस जानकारी पर आरोपी जगविंदर को गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें