शिमला में स्कूलों को मिली बम की धमकी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शिमला के कई स्कूलों को सोमवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। स्कूलों को खाली कराया गया और तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने अभिभावकों को सूचित किया और बम रोधक दस्तों ने पूर्वाभ्यास किया। पुलिस धमकी वाले ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

शिमला में स्कूलों को मिली बम की धमकी

शिमला, एजेंसी। शिमला के कई स्कूलों को सोमवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। दहशत के बीच स्कूलों को खाली करा लिया गया। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि शिमला के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे। ईमेल में स्कूल परिसर में विस्फोटक रखे होने का दावा करते हुए स्कूल भवनों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। स्कूलों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और छात्रों को वहां से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद परिसर की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।पुलिस

ने बताया कि छात्रों के अभिभावकों को ईमेल के जरिए प्राप्त हुई धमकियों के बारे में सूचित किया गया। उसके बाद कई अभिभावक अपने बच्चों को वापस लेने के लिए स्कूलों में पहुंचे। बम रोधक दस्तों ने वहां किसी भी तरह के खतरों को लेकर पूर्वाभ्यास किया। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस इन धमकियों वाले ईमेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसमें किसी का नाम नहीं था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।