राजस्थान हाई कोर्ट को लगातार दूसरे दिन बम की धमकी

Feb 20, 2026 05:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

राजस्थान हाई कोर्ट को शुक्रवार को दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी उस समय आई जब मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत जयपुर पहुंचने वाले थे। ई-मेल के जरिए मिली धमकी के बाद पुलिस ने सुरक्षा जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसी तरह की धमकी गुरुवार को भी आई थी।

राजस्थान हाई कोर्ट को लगातार दूसरे दिन बम की धमकी

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान हाई कोर्ट को शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी उस समय आई जब शाम को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत के जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम तय है। अधिकारियों के अनुसार हाई कोर्ट प्रशासन को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई थी कि अदालत की इमारत को बम से उड़ा दिया जाएगा। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन सुरक्षा जांच के कारण अदालत की कार्यवाही में देरी हुई। पुलिस ने बताया कि इसी तरह की धमकी गुरुवार को भी मिली थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।