Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBomb Threat Emails to 16 Schools in Mohali Panic Ensues
पंजाब: मोहाली के 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

पंजाब: मोहाली के 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

संक्षेप:

-सभी विद्यालयों को खाली कराकर निरीक्षण किया गया -तलाशी अभियान में करीब 300 पुलिसकर्मी

Feb 11, 2026 04:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब के मोहाली में 16 निजी विद्यालयों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। इसके बाद विद्यालयों को खाली कराना पड़ा। गहन जांच में किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि विद्यालय के अधिकारियों ने अभिभावकों को संदेश भेजकर छुट्टी की घोषणा की। स्कूल आ रहे छात्रों को वापस घर भेज दिया गया। मानव मंगल स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल और लर्निंग पाथ्स स्कूल उन विद्यालयों में शामिल हैं जिन्हें बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए। पुलिस ने बताया कि विद्यालय के अधिकारियों ने सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे के बीच ईमेल प्राप्त होने की सूचना दी थी।

विद्यालयों द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद पुलिस ने शिक्षण संस्थानों की गहनता से जांच की। जिन विद्यालयों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, उनमें सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि एसपी, डीएसपी और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में स्कूलों में निरीक्षण किया गया। जिन विद्यालयों में तलाशी ली गई, उनमें एमिटी स्कूल, दून स्कूल, लर्निंग पाथ्स, गुरुकुल स्कूल, विवेक हाई स्कूल, पैरागॉन स्कूल, वाईपीएस स्कूल, लॉरेंस स्कूल और जेम पब्लिक स्कूल शामिल थे। तलाशी अभियान में करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल रहे और सभी 16 विद्यालयों को खाली करा लिया गया। हंस ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और चंडीगढ़ मुख्यालय के आसपास के जिलों से अतिरिक्त बल और विशेष टीम के सहयोग से लगभग ढाई घंटे के भीतर सभी विद्यालयों की जांच पूरी कर ली गई। किसी भी स्थान पर कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मामले की जांच मोहाली के फेज-7 स्थित साइबर पुलिस थाना को सौंप दी गई है। मोहाली में यह घटना चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा में हुई ऐसी ही घटनाओं के ठीक बाद सामने आई है, जहां विद्यालयों को मिली इस तरह की धमकियां अफवाह साबित हुई थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;