Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBomb Threat Emails Sent to Four Delhi Schools After Holidays
चार स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी

चार स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी

संक्षेप: दिल्ली में त्यौहार की छुट्टियों के बाद शुक्रवार को चार स्कूलों को बम धमकी भरे ई-मेल मिले। स्कूलों में सुरक्षा के लिए जांच की गई, जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है...

Fri, 24 Oct 2025 07:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में त्यौहार की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही शुक्रवार को चार स्कूलों को बम धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। इनमें दो स्कूल द्वारका जिले, एक मध्य जिला और एक बाहरी दिल्ली का शामिल है। स्कूल प्रशासन ने सूचना मिलते ही दमकल और स्थानीय पुलिस को बुलाया। सभी स्कूलों के परिसर खाली कराए गए और गहनता से जांच की गई, जिसमें किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। धमकी को फर्जी घोषित कर दिया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि पहली सूचना द्वारका सेक्टर 16 स्थित सीआरपीएफ स्कूल में सुबह 8:15 बजे मिली।

इसके बाद नांगलोई के संत दर्शन पब्लिक स्कूल से 8:20 बजे, गोयला डेयरी क्षेत्र के शांति ज्ञान निकेतन से 8:51 बजे और प्रसाद नगर के आंध्रा स्कूल से 10:33 बजे इसी तरह की धमकी आई। स्थानीय पुलिस, बम निरोधक इकाइयों और खोजी कुत्तों की मदद से सभी स्थलों पर जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी स्कूल परिसर में कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। धमकी भरे ईमेल फर्जी पाए गए। पुलिस अब दहशत फैलाने वाले लोगों की पहचान के लिए ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। सभी स्कूल प्रशासन को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।