चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
चंडीगढ़ में सोमवार को कई स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्कूलों के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों पर नजर रखी जा रही है।

चंडीगढ़, एजेंसी। चंडीगढ़ में सोमवार को कई स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, पूरी जांच के बाद कहीं भी कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। सबसे पहले तीन प्राइवेट स्कूलों को यह धमकी भरे ईमेल मिले। ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल के समय में तय समय पर धमाके होंगे। इसके बाद पुलिस टीमों को तुरंत स्कूलों में भेजा गया और अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। एहतियात के तौर पर शहर के कई अन्य स्कूलों में भी जांच की गई। बाद में जिन सरकारी इमारतों का जिक्र ईमेल में था, वहां भी सर्च और सुरक्षा जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक कहीं से भी कोई खतरे की चीज नहीं मिली है, लेकिन पूरे चंडीगढ़ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्कूलों और महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों पर खास नजर रखी जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


