फिरोजपुर-मोहाली कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली
पंजाब के फिरोजपुर और मोहाली में अदालतों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले। जांच के बाद ये धमकियां झूठी साबित हुईं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और कोर्ट परिसर को खाली कराया। बम निरोधक दस्ता और अन्य टीमों ने गहन जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

फिरोजपुर/मोहाली, एजेंसी। पंजाब के फिरोजपुर और मोहाली जिले की अदालत परिसरों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले। हालांकि, जांच के बाद ये धमकियां झूठी साबित हुईं। फिरोजपुर में सुबह कोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर संदेश आया, जिसमें दावा किया गया कि परिसर में बम लगाया गया है। इसी तरह की धमकी मोहाली जिला अदालत को भी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। दोनों जगहों पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और एंटी-सैबोटाज टीमों को भेजा गया। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया। फिरोजपुर में एसपी (हेडक्वार्टर) धर्मवीर सिंह और डीएसपी सुखविंदर सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पूरे परिसर की गहन जांच और सर्च ऑपरेशन के बाद कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि यह सिर्फ अफवाह निकली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


