फिरोजपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Apr 06, 2026 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

फिरोजपुर जिले की अदालत को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। यह ई-मेल कोर्ट की आधिकारिक आईडी पर आया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और पूरे परिसर को खाली कराया। बाद में यह धमकी झूठी पाई गई। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति की निगरानी की।

फिरोजपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

फिरोजपुर (पंजाब), एजेंसी। पंजाब के फिरोजपुर जिले की अदालत परिसर को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। हालांकि बाद में जांच में यह धमकी झूठी निकली। यह ई-मेल कोर्ट की आधिकारिक आईडी पर आया था, जिसमें दावा किया गया था कि परिसर में विस्फोटक रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। सुरक्षा के तौर पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अन्य पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया ताकि किसी भी खतरे से बचा जा सके। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें एसपी (हेडक्वार्टर) धर्मवीर सिंह और डीएसपी सुखविंदर सिंह भी शामिल थे, मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।