पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

Feb 19, 2026 04:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पंजाब सचिवालय को गुरुवार को ईमेल के माध्यम से बम धमाके की धमकी मिली। प्रशासन ने तुरंत तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस, अग्निशमन दल, और बम निरोधक दस्ते ने जांच की, और धमकी झूठी पाई गई। फिर भी, सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाब सचिवालय को गुरुवार को ईमेल के माध्यम से बम धमाके की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल व्यापक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस, अग्निशमन दल, बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और एंबुलेंस को तुरंत मौके पर भेजा गया। पूरे परिसर की गहन जांच की गई, जिसके बाद अधिकारियों ने बताया कि धमकी झूठी प्रतीत होती है। इसके बावजूद सचिवालय परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।