ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीहत्या कर युवक का शव यमुना में फेंका

हत्या कर युवक का शव यमुना में फेंका

नई दिल्ली (प्र.सं.)। कश्मीरी गेट में शुक्रवार सुबह यमुना से एक युवक का शव मिला है। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। शव के साथ एक भारी पत्थर भी बांधा गया था। पुलिस का मानना है कि हत्या करने के बाद शव को...

हत्या कर युवक का शव यमुना में फेंका
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 13 Aug 2017 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली (प्र.सं.)। कश्मीरी गेट में शुक्रवार सुबह यमुना से एक युवक का शव मिला है। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। शव के साथ एक भारी पत्थर भी बांधा गया था। पुलिस का मानना है कि हत्या करने के बाद शव को यमुना में फेंका गया है। शव को शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर कश्मीरी गेट पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि यमुना नदी में युवक का शव दिख रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को लोहे के पुल के पास बल्ली में अटका हुआ शव दिखा। शव को बाहर निकाला गया। सात से आठ दिन तक पानी में रहने के कारण शव गल चुका था। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। पुलिस बीते दस दिनों के भीतर लापता हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें