बीएनपी ने शेख हसीना के भारत से प्रत्यर्पण पर जोर दिया
बीएनपी ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत से प्रत्यर्पण की मांग की है ताकि उन पर मुकदमा चलाया जा सके। पार्टी के नेता सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि भारत सरकार से अनुरोध किया गया है कि हसीना को बांग्लादेश वापस भेजा जाए। उन्होंने बांग्लादेश के सभी पड़ोसी देशों के साथ समानता और सम्मान पर आधारित संबंधों की आवश्यकता पर जोर दिया।

ढाका, एजेंसी। बीएनपी ने अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर मुकदमा चलाने के लिए उनके भारत से प्रत्यर्पण की अपनी मांग दोहराई है। बीएनपी के वरिष्ठ नेता सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि विदेश मंत्री पहले ही उनके प्रत्यर्पण के पक्ष में तर्क दे चुके हैं, और हम भी इसका समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि हमनें हमेशा ही कानून के अनुसार उनके प्रत्यर्पण पर जोर दिया है। यह दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों का मामला है। हमने भारत सरकार से भी उन्हें बांग्लादेश वापस भेजने का आग्रह किया है ताकि वह वहां मुकदमे का सामना करें। अहमद ने इस बात पर जोर दिया कि भारत समेत सभी पड़ोसी देशों के साथ बांग्लादेश सामान्य संबंध चाहता है, लेकिन केवल बराबरी के आधार पर।
उन्होंने कहा कि हमें भारत समेत सभी देशों के साथ परस्पर सम्मान और समानता पर आधारित मैत्रीपूर्ण संबंध चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


