Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBlue Origin s New Shepard Launches 16th Human Spaceflight with Wheelchair User
ब्लू ऑरिजिन से अंतरिक्ष घूम आए व्हीलचेयर सवार समेत छह लोग

ब्लू ऑरिजिन से अंतरिक्ष घूम आए व्हीलचेयर सवार समेत छह लोग

संक्षेप:

- शेपर्ड अंतरिक्षयान के जरिए 16वीं मानव अंतरिक्ष उड़ान न्यूयॉर्क, एजेंसी। जेफ बेजोस

Dec 20, 2025 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- शेपर्ड अंतरिक्षयान के जरिए 16वीं मानव अंतरिक्ष उड़ान न्यूयॉर्क, एजेंसी। जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन ने शनिवार को एक व्हीलचेयर यूजर समेत छह लोगों के एक दल के साथ अंतरिक्ष की सैर की। यह मिशन सबऑर्बिटल था। इसका मतलब इसने पृथ्वी की कक्षा में चक्कर न लगाकर एक ऊंची छलांग लगाई और वापस आ गया। 11 मिनट में अंतरिक्ष की सैर न्यूयॉर्क के समय से यह सुबह 9.15 बजे रवाना हुआ और 11 मिनट बाद पश्चिम टेक्सास में सुरक्षित उतरा। पहले यह मिशन 18 दिसंबर को होना था, लेकिन इसे टाल दिया गया। यह ब्लू ओरिजिन की न्यू शेपर्ड अंतरिक्ष यान के जरिए 16वीं मानव अंतरिक्ष उड़ान थी।

न्यू शेपर्ड एक छोटा यान है, जिसे लोगों को कम समय के लिए अंतरिक्ष की सीमा तक ले जाने और अनुसंधान मिशनों के लिए विकसित किया गया है। व्हीलचेयर पर माइकेला बेंटहाउस यात्रियों में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की एयरोस्पेस इंजीनियर माइकेला बेंटहाउस शामिल थीं। 2018 में माउंटेन बाइकिंग हादसे में वह घायल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा, हैंस कोएनिग्समैन भी इस उड़ान का हिस्सा थे। करीब दो दशकों तक उन्होंने स्पेसएक्स में काम किया और 2021 में एवियोनिक्स के उपाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके अलावा इस उड़ान में स्पेसएक्स के पूर्व दिग्गज हंस कोएनिग्समैन, निवेशक जोई हाइड, एडोनिस पोरुलिस, बिजनेसमैन नील मिलच और खुद को ‘स्पेस नर्ड’ कहने वाले जेसन स्टैनसेल थे। इसी साल अप्रैल में पॉप स्टार केटी पेरी, बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज और सीबीएस न्यूज की होस्ट गेल किंग ने भी न्यू शेपर्ड से उड़ान भरी थी। ब्लू ओरिजिन न्यू ग्लेन नामक एक भारी-भरकम रॉकेट भी संचालित करती है, जो उपग्रहों और अंतरिक्ष यानों को कक्षा में और उससे आगे भेजने में सक्षम है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;