बीआरएस विधायक की कार क्षतिग्रस्त की

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

करीमनगर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीआरएस विधायक पी. कौशिक रेड्डी की गाड़ी को नुकसान पहुंचाया। यह घटना केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के खिलाफ कौशिक रेड्डी की टिप्पणियों के बाद हुई। पुलिस ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बीआरएस विधायक की कार क्षतिग्रस्त की

हैदराबाद, एजेंसी। करीमनगर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर बीआरएस विधायक पी. कौशिक रेड्डी की गाड़ी को नुकसान पहुंचाया। यह घटना कौशिक रेड्डी द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के खिलाफ की गई टिप्पणियों के बाद हुई। पुलिस के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री और विधायक गंगुला कमलाकर के कैंप ऑफिस में रखे गमलों को भी तोड़ा और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।