टीवी पर एक सप्ताह तक महिला नेता करेंगी भाजपा का प्रतिनिधित्व

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भाजपा ने एक सप्ताह तक टीवी परिचर्चाओं में केवल महिला नेताओं को भेजने का निर्णय लिया है। यह नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधनों के संदर्भ में किया गया है। पार्टी का उद्देश्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को लागू करने की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करना है।

टीवी पर एक सप्ताह तक महिला नेता करेंगी भाजपा का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा ने टीवी परिचर्चाओं में एक सप्ताह तक सिर्फ महिला नेताओं को पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजने का फैसला किया है। इसके जरिये पार्टी महिला आरक्षण के मुद्दे पर मजबूत संदेश देना चाहती है। भाजपा के एक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के संशोधनों को देखते हुए सोमवार से यह निर्णय लागू किया गया है। बताया कि इस पूरे सप्ताह टीवी पर परिचर्चाओं में पार्टी की महिला नेता ही शामिल होंगी। बताया कि पार्टी का स्पष्ट संदेश है कि वह लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।बता

दें कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन बजट सत्र के तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान पेश किए जाएंगे। सत्र 16 अप्रैल से शुरू हो रहा है।इन महिला नेताओं का चयनपार्टी प्रवक्ताओं में से शाजिया इल्मी, राखी राठौड़, भारती घोष, संजू वर्मा और राधिका खेराल को चुना गया है। वहीं, अपराजिता सारंगी, बांसुरी स्वराज, कमलजीत सहरावत उन महिला सांसदों में हैं जो टीवी पर भाजपा का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।