भाजपा ने केजरीवाल ने नए सरकारी आवास पर सवाल उठाए

भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नए सरकारी आवास पर हमला किया है। भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने निजी धन से सुविधाएं तैयार की हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि इस आवास पर कितना खर्च हुआ और यह धन कहां से आया। केजरीवाल के आवास की सुविधाएं अन्य दलों के नेताओं से बेहतर बताई गईं।

भाजपा ने केजरीवाल ने नए सरकारी आवास पर सवाल उठाए

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के नए सरकारी आवास पर निशाना साधा है। भाजपा नेता ओर दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ऐशो-आराम से रहने के आदी हो चुके हैं। उन्होंने इस आवास में सुविधाएं तैयार करने के लिए निजी धन खर्च किया। आप के सात सांसदों के भाजपा के साथ आने के बीच ही पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के 95 लोधी एस्टेट में आवंटित नए सरकारी आवास को लेकर करारा हमला बोला है। भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल से सवाल किया कि बंगले पर कितना पैसा खर्च किया गया और यह धन कहां से आया।

बाद में भाजपा की सांसद बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि यह धन पंजाब के एक मंत्री खर्च कर रहे हैं।लोधी एस्टेट में मिले सरकारी आवास पर सवाल उठाएप्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को जब दिल्ली के मतदाताओं ने बाहर कर दिया तो वह पंजाब चले गए। वहां उन्होंने एक बंगले पर कब्जा कर लिया और अब उन्होंने लोधी एस्टेट में मिले सरकारी आवास में नया ऐशोआराम वाला आशियाना तैयार कर लिया है। वर्मा ने राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख के तौर पर केजरीवाल को केंद्र द्वारा आवंटित टाइप-7 बंगले को तैयार किए जाने वाली संभावित तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग बंगलों पर इतना पैसा खर्च नहीं करता।किसी भी अन्य दल के नेताओं से भी बेहतर सुविधाएंप्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल के आवास में पांच शयनकक्ष और चार बैठक कक्ष हैं। उन्होंने दावा किया कि इसमें लुटियंस दिल्ली के किसी भी अन्य बंगले, यहां तक कि कांग्रेस और द्रमुक जैसे अन्य दलों के नेताओं के बंगलों से भी बेहतर सुविधाएं हैं।

रामनारायण श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

रामनारायण श्रीवास्तव

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsDelhi Newsभाजपा ने केजरीवाल ने नए सरकारी आवास पर सवाल उठाए