जनादेश 2026::पश्चिम बंगाल::बांग्लादेश में भी बंगाल में भाजपा की जीत के चर्चे

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सभी प्रमुख मीडिया संस्थानों ने बीजेपी की जीत सुर्खियों में नई दिल्ली, एजेंसी।

जनादेश 2026::पश्चिम बंगाल::बांग्लादेश में भी बंगाल में भाजपा की जीत के चर्चे

सभी प्रमुख मीडिया संस्थानों ने बीजेपी की जीत सुर्खियों में नई दिल्ली, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में सोमवार को भाजपा की जीत के चर्चे बांग्लादेश में भी छाए रहे। बांग्लादेशी मीडिया ने चुनाव के रुझानों और परिणामों पर करीब से नजर रखी।बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र जैसे 'प्रथम आलो' और 'द डेली स्टार' ने बंगाल के चुनावी रुझानों को पहले पेज पर प्रमुखता दी। रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर के बीच भाजपा एक मजबूत ताकत बनकर उभरी है।चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों ने कहा था कि जीतने के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करेंगे।

कुछ रिपोर्टों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राजनीतिक चुनौतियों और टीएमसी के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी का विश्लेषण भी किया गया है।कुल मिलाकर बांग्लादेश के सभी प्रमुख मीडिया संस्थानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत मुख्य सुर्खियों में रहे। एक बड़ा हिस्सा इस बात पर चर्चा करता रहा कि भाजपा की जीत का असर भारत-बांग्लादेश संबंधों और सीमावर्ती क्षेत्रों की राजनीति पर क्या हो सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।