केरल: सीएम पद को लेकर खींचतान पर भाजपा अध्यक्ष ने कसा तंज
केरल में अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही खींचतान के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने के.सी. वेणुगोपाल के संभावित नाम को लेकर टिप्पणी की, जिसमें कहा गया कि भाजपा की केरल इकाई उन्हें राज्य में चाहती है जबकि केंद्रीय नेतृत्व उन्हें दिल्ली में देखना चाहता है।

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। केरल में अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी खींचतान के बीच भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कांग्रेस पर तंज कसा जिससे राज्य के शीर्ष पद के तीन दावेदारों में से एक के.सी. वेणुगोपाल को लेकर अटकलें तेज हो गईं। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक उपयोगकर्ता ने व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा कि भाजपा की केरल इकाई वेणुगोपाल को राज्य में चाहती है, जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उन्हें नई दिल्ली में देखना चाहता है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रशेखर ने लिखा, मेरा जवाब यह है कि न तो मैं इसकी पुष्टि करूंगा और न ही इनकार करूंगा।पोस्ट
में कहा गया, केरल की भाजपा इकाई और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के बीच मजेदार कड़ा मुकाबला हो रहा है। भाजपा की केरल इकाई के.सी. वेणुगोपाल को केरल में चाहती है, जबकि केंद्रीय नेतृत्व उन्हें दिल्ली में चाहता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


