पंजाब में 2027 में कमल खिलेगा: ढिल्लों
भाजपा की पंजाब इकाई के नए अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी पंजाब में सरकार बनाएगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वादे पूरे नहीं हुए हैं। ढिल्लों ने दावा किया कि भाजपा राज्य में नंबर-1 बनेगी।

चंडीगढ़, एजेंसी। भाजपा की पंजाब इकाई का अध्यक्ष घोषित किए जाने के तुरंत बाद केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी पंजाब में सरकार बनाएगी। पार्टी नेतृत्व को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देते हुए 76 वर्षीय ढिल्लों ने गुरुवार को कहा कि उनका पहला लक्ष्य पंजाब में भाजपा की सरकार बनाना है। उन्होंने पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उसने राज्य की जनता से किए गए चुनावी वादे पूरे नहीं किए। राज्य में गुंडाराज कायम है। उन्होंने कहा, जब पंजाब में हमारी सरकार बनेगी, तब हम इसे हर क्षेत्र में नंबर-1 राज्य बनाएंगे। पश्चिम बंगाल के बाद अब पंजाब में भी कमल खिलेगा。
आम आदमी पार्टी का दावा
आम आदमी पार्टी के इस दावे पर कि पंजाब में भाजपा का कोई आधार नहीं है, ढिल्लों ने कहा, मुझसे लिखकर ले लीजिए, भाजपा पंजाब में (2027 में) अपनी सरकार बनाएगी। बरनाला से दो बार कांग्रेस विधायक रह चुके ढिल्लों वर्ष 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। बाद में उन्हें पार्टी की पंजाब इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
सिख समुदाय का नेतृत्व
सिख समुदाय से आने वाले ढिल्लों, सुनील जाखड़ की जगह लेंगे, जिनका पंजाब भाजपा अध्यक्ष के रूप में तीन साल का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश भाजपा के कुछ नेता पंजाब इकाई की कमान किसी सिख चेहरे को सौंपने की वकालत कर रहे थे।
अधिक जानकारी के लिए सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


