गंगोत्री से गंगासागर तक पहुंची भाजपा की राजनीतिक भागीरथी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

गंगोत्री से गंगासागर तक पहुंची भाजपा की राजनीतिक भागीरथी ------------------------संगठन, संसाधन,अनथक मेहनत और भरोसे के वादे की जीत -बिहार की जीत के बाद ही मोदी ने कहा था बिहार से ही बंगाल पहुंचती है...

 गंगोत्री से गंगासागर तक पहुंची भाजपा की राजनीतिक भागीरथी

गंगोत्री से गंगासागर तक पहुंची भाजपा की राजनीतिक भागीरथी -----------------------

-संगठन, संसाधन,अनथक मेहनत और भरोसे के वादे की जीत

-बिहार की जीत के बाद ही मोदी ने कहा था बिहार से ही बंगाल पहुंचती है गंगा

-शाह ने दिया था अंग,बंग व कलिंग का नारा, पूरे समय संभाले रहे कमान

-भूपेंद्र यादव बने भाजपा के सबसे सफल चुनावी रणनीतिकार

-असम में जीत का हैट्रिक, पदु्दुचेरी में गठबंधन सरकार बरकरार

-केरल में खुला खाता, तमिलनाडु में काम नहीं आई रणनीति

----------------------------

रामनारायण श्रीवास्तव

नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

ऐतिहासिक बंगाल विजय के साथ ही भाजपा की राजनीतिक भागीरथी गंगोत्री (उत्तराखंड) से गंगासागर (पश्चिम बंगाल) तक पहुंच गई है। दरअसल पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों ने न केवल राज्य की सत्ता बदली है, बल्कि देश की राजनीति को भी नई दिशा दी है। भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत से अपने संस्थापक अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना भी साकार किया है। भाजपा के लिए यह मजबूत नेतृत्व, दृण इच्छाशक्ति, समर्पित संगठन, पर्याप्त संसाधन,अनथक मेहनत और जनता द्वारा उसके वादे पर जताए गए भरोसे की जीत है। इस जीत के केंद्र में तो मोदी व शाह की जोड़ी तो है ही, साथ ही भूपेंद्र यादव ने फिर साबित किया है कि चुनावी रणनीति में उनकी कोई सानी नहीं है।

पश्चिम बंगाल पर ध्यान

वैसे तो यह पांच विधानसभाओं के चुनाव थे, लेकिन देश का सबसे ज्यादा ध्यान पश्चिम बंगाल पर था, जहां भाजपा ने एक दशक में अप्रत्याशित रूप से मजबूत होकर सत्ता के लिए दावा ठोंक रखा था। ऐसे में पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत के शोर में भाजपा की असम की बड़ी जीत के साथ सत्ता की हैट्रिक और पद्दुचेरि की गठबंधन की सरकार के बरकरार रखने की चर्चा ज्यादा नहीं हो सकी। तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की आंधी में उसकी गठबंधन के भरोसे आगे बढ़ने की राजनीति काययाब नहीं हो सकी तो केरल सत्ता परिवर्तन में उसे अपने हिस्से में खाता खुलने से ही संतोष करना पड़ा।

मोदी ने बिहार के बाद ही दे दिया था संदेश

बंगााल की मौजूदा कहानी 14 नवंबर की शाम से शुरू होती है,जब प्रधानमंत्री ने बिहार में भाजपा व गठबंधन की एतिहासिक जीत के बाद बंगाल के लिए भी भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने कहा था- गंगाजी बिहार से बहते हुए बंगाल तक पहुंचती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता भी बना दिया है। इसके बाद भाजपा ने संगठन व संसाधनों से जो काम किया उसके नतीजे सामने हैं।

शाह का अंग, बंग व कलिंग का नारा

चुनाव प्रचार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने भी साफ कर दिया था भाजपा का लक्ष्य अंग (बिहार), बंग (बंगाल) व कलिंग (ओडिशा) को जीतने का है। अंग व कलिंग जीत चुके हैं, अब बंग को जीतकर इसे पूरा किया जाएगा। दरअसल पश्चिम बंगाल की जीत भाजपा की एक दशक की मेहनत की जीत है। भाजपा अध्यक्ष बनने के साथ शाह ने 2015 में ही मिशन बंगाल की शुरुआत थी। 2016 में तासीर समझी और 2021 में तीन से 77 तक बढ़कर अपनी ताकत दिखा दी। इस बार सीधे सत्ता की दावेदारी थी और उसे भी हासिल कर लिया। शाह ने बीते एक दशक में पश्चिम बंगाल को लगातार तमाम प्रयोगों से गुजारते हुए भाजपा कों सतत मजबूती दी। गृह मंत्री बनने के बाद भी वह जुटे रहे।

भूपेंद्र यादव के सिर एक और जीत का सेहरा

इस बार वैसे तो देश भर के नेताओं को बंगाल में लगाया गया था, लेकिन चुनाव प्रभारी के रूप में भूपेंद्र यादव को लगाया गया। यादव इसके पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा में पार्टी को जिताने में अहम भूमिका निभा चुके थे। उन्होंने बंगाल में भी वही सफलता हासिल कर ली।

महिलाओं का मिला साथ

इसके पीछे केवल नेतृत्व ही नहीं, बल्कि संगठन, संसाधन, कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ चुनाव के समय जनता से किए गए वादों का भी असर रहा। महिलाओं को तीन हजार रुपए प्रतिमाह का वादा भी महत्वपूर्ण साबित हुआ। महिला आरक्षण के मुद्दे ने भी विपक्ष के खिलाफ कुछ काम तो किया ही,क्योंक बंगाल की महिलाओं ने बड़ी संख्या में ममता बनर्जी को छोड़कर भाजपा का साथ दिया।

एसआईआर से बदली स्थितियां

एसआईआर के बाद राज्य के मतदाताओं के समीकरण बदले, चुनाव आयोग की बेहद सख्ती से स्थितियां बदली। मुस्लिम मतदाताओं के मुद्दे ने भी काफी कुछ बदला। इनका भी भाजपा को सीधा फायदा हुआ। इससे भी बढ़कर भाजपा ने सुरक्षा और भय को लेकर भरोसा की राजनीति के लिए जमकर प्रचार किया। आर जी कर मामले और लोगों को उद्वेलित किया और पीड़िता की मां को उम्मीदवार भी बनाया।

झालमुड़ी भी छाई रही

चुनाव प्रचार में भी प्रधानमंत्री मोदी ने चाय बागान से लेकर सुंदरवन तक लोगों के बीच जाकर जमकर प्रचार किया। रही सही कसर उनके झालमुड़ी ने पूरी कर दी। उन्होंने खुद एक छोटी से दुकान पर जाकर झालमुड़ी खाई और संदेश दिया कि वह आम आदमी के कितने करीब हैं। एक तरह से चुनाव प्रचार झालमुड़ी पर जाकर समाप्त हुआ।

------------------------

सामान्य प्रश्न

✦भाजपा की राजनीतिक भागीरथी कहां से कहां तक पहुंची है?−
भाजपा की राजनीतिक भागीरथी गंगोत्री (उत्तराखंड) से गंगासागर (पश्चिम बंगाल) तक पहुंच गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsDelhi Newsगंगोत्री से गंगासागर तक पहुंची भाजपा की राजनीतिक भागीरथी