भाजपा की मंजूषा पुणे की निर्विरोध मेयर बनीं
Feb 09, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भाजपा की मंजूषा नागपुरे पुणे नगर निगम की मेयर निर्विरोध चुनी गईं। आरपीआई (ए) के परशुराम वाडेकर डिप्टी मेयर बने। एनसीपी और कांग्रेस के कई नेताओं ने चुनाव से अपना नाम वापस लिया, जिससे दोनों पदों पर निर्विरोध चुनाव संभव हो सका। केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने जनता का आभार जताया।

पुणे, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी की मंजूषा नागपुरे पुणे नगर निगम की मेयर निर्विरोध चुनी गईं। आरपीआई (ए) के परशुराम वाडेकर डिप्टी मेयर बने। सोमवार को एनसीपी की शीतल सावंत और कांग्रेस नेता अश्विनी लांडगे ने मेयर चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। वहीं, एनसीपी के दत्तात्रेय बहिरात और कांग्रेस के साहिल केदारी ने डिप्टी मेयर पद से नाम वापस लिया। इससे दोनों पदों पर निर्विरोध चुनाव का रास्ता साफ हो गया। केंद्रीय मंत्री और पुणे सांसद मुरलीधर मोहोल ने निकाय में जीत पर जनता का आभार जताया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


