
राहुल गांधी की समझ पर दिग्वजय ही नहीं ओबामा भी उठा चुके है सवाल- भाजपा
राहुल गांधी की समझ पर दिग्वजय ही नहीं ओबामा भी उठा चुके है सवाल- भाजपा---------------------प्रतिभा व संगठन से शीर्ष पद पर पहुंचना भाजपा की कार्यशैली - त्रिवेदी-------------------------नईदिल्लीी। विशेष...
राहुल गांधी की समझ पर दिग्वजय ही नहीं ओबामा भी उठा चुके है सवाल- भाजपा -------------------- -प्रतिभा व संगठन से शीर्ष पद पर पहुंचना भाजपा की कार्यशैली - त्रिवेदी ------------------------- नईदिल्लीी। विशेष संवाददाता कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी फोटो पर की टिप्पणी में भाजपा व संघ की तारीफ करने को लेकर को लेकर मचे बबाल में भाजपा ने राहुल गांधी की समझ पर सवाल खड़े किए हैं। भाजपा प्रवक्ता डा सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि यह भाजपा की कार्यशैली का प्रतीक है कि धरातल से जुड़ा हुआ व्यक्ति किस प्रकार अपनी प्रतिभा, क्षमता और संगठन के सहयोग से शीर्ष स्तर पर पहुंच कर भारत और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेतृत्व के रूप में उभरने में सफल होता है।
त्रिवेदी ने साफ किया कि दिग्विजय सिंह ने ही राहुल गांधी की समझ पर सवाल नहीं उठाया है,अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी सवाल उठा चुके हैं। त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा की यह बड़ी प्रसिद्ध तस्वीर है,जिसमें लालकृष्णआडवाणी ऊपर कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उस समय युवा कार्यकर्ता रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीचे बैठे हुए हैं। यह भाजपा की कार्यशैली का एक प्रतीक है कि धरातल से जुड़ा हुआ व्यक्ति किस प्रकार अपनी प्रतिभा, क्षमता और संगठन के सहयोग से शीर्ष स्तर तक पहुंचकर भारत के सबसे लोकप्रिय तथा विश्व के सबसे लोकप्रिय नेतृत्व के रूप में उभरने में सफल होता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कहीं न कहीं दिग्विजय सिंह अब बहुत वरिष्ठ हो चुके हैं,राजनीति को लंबे समय से देख रहे हैं तो संभव है कि उन्हें इस बात का एहसास हुआ हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गुदड़ी के लाल हैं और कांग्रेस का नेतृत्व जवाहर के लाल से तुलना योग्य नहीं है। कांग्रेस का नेतृत्व जवाहर के लाल तो है, लेकिन वह नीचे की ओर जा चुके हैं, इसलिए अपनी पार्टी को नीचे की तरफ लेकर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुदड़ी के लाल हैं। वे नीचे से उपर उठे हैं, तो पार्टी को भी उपर तक ले जा रहे हैं। राहुल गांधी की समझ के विषय में सवाल केवल दिग्विजय सिंह ने नहीं उठाया है,अमेरिका के दो बार राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा ने अपनी पुस्तक ‘द प्रॉमिस्ड लैंड’ के अध्याय 24 में लिखा है कि राहुल गांधी एक ऐसे छात्र हैं जो अपने शिक्षक को प्रभावित करने की छटपटाहट में बहुत कुछ भावभंगिमा तो दिखा रहे हैं, पर उनमें वास्तविक ज्ञान और गंभीरता का अभाव है। सत्ता के बगैर कांग्रेस छटपटा रही है और 2024 के बाद तो वह छटपटाहट, तड़फड़ाहट में बदल गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी फोटो को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि क्वोरा साइट पर उन्हें यह चित्र मिला,यह बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का जमीनी स्वयंसेवक और जनसंघ, भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना,यह संघटन की शक्ति है। ------------------------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




