Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBJP Prepares for New President Election on January 20 Nitin Nabin Expected to Lead
 भाजपा ने नए अध्यक्ष चुनाव की तैयारी शुरू की

भाजपा ने नए अध्यक्ष चुनाव की तैयारी शुरू की

संक्षेप:

भाजपा ने नए अध्यक्ष चुनाव की तैयारी शुरू की-------- महासचिवों ने बैठक कर सभी प्रमुख नेताओं से शुरू किया संपर्क - 20 जनवरी को हो सकता है नए अध्यक्ष का निर्वाचन- प्रधानमंत्री मोदी समेत पार्टी के सभी...

Jan 13, 2026 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

भाजपा ने नए अध्यक्ष चुनाव की तैयारी शुरू की ------- - महासचिवों ने बैठक कर सभी प्रमुख नेताओं से शुरू किया संपर्क - 20 जनवरी को हो सकता है नए अध्यक्ष का निर्वाचन - प्रधानमंत्री मोदी समेत पार्टी के सभी प्रमुख नेता बनेंगे प्रस्तावक - नामांकन के लगभग 10 सेट हो सकते हैं दाखिल - नितिन नबीन का अध्यक्ष चुनाव जाना तय, सबसे युवा अध्यक्ष होंगे ---- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता उत्तरायण के शुभ मुहूर्त के आते ही भाजपा नेतृत्व अपना नया अध्यक्ष चुन लेगा। अगले सप्ताह 19 - 20 जनवरी को नए अध्यक्ष के विधिवत चुनाव की संभावना है। इसके लिए पार्टी महासचिवों ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ही नए अध्यक्ष होंगे। भाजपा के संगठन चुनाव के लंबे दौर के बाद अब पार्टी अपना नया अध्यक्ष चुनने जा रही है. हालांकि पिछले माह पार्टी नेतृत्व ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर साफ कर दिया था कि पार्टी के नए अध्यक्ष वही होंगे। चूंकि उसके बाद खरमास शुरू होने के कारण शुभ मुहूर्त नहीं था इसलिए अध्यक्ष का विधिवत चुनाव नहीं हो सका था। अब जबकि मकर संक्रांति के बाद उत्तरायण के शुभ दिन शुरू हो रहे है तो पार्टी अपने अध्यक्ष की चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करने में जुट गई है।मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में नए अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्षों, मुख्यमंत्री सहित प्रमुख नेताओं से संपर्क किया जा रहा है जो कि नए अध्यक्ष के निर्वाचक मंडल में प्रस्तावक और समर्थन की भूमिका निभाएंगे। सूत्रों के अनुसार 10 नामांकन दाखिल होने की संभावना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के सभी प्रमुख नेता राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी आदि नए अध्यक्ष के प्रस्तावक होंगे। समर्थकों में विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल रहेंगे। सूत्रों के अनुसार 18 जनवरी से नए अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होगी और 20 जनवरी को नए अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा कर दी जाएगी। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया की घोषणा, नामांकन दाखिल करना, जांच करना, नाम वापसी की तिथि के बाद नए अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा का कार्यक्रम तैयार किया गया है. नए अध्यक्ष की घोषणा का कार्यक्रम भी पार्टी मुख्यालय में बड़े जश्न के रूप में मनाया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खास तौर पर उपस्थित रहेंगे। नए अध्यक्ष विधिवत रूप से अगली राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कार्यभार संभाल लेंगे, लेकिन अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन के साथ ही उनका कामकाज तेज हो जाएगा और नई टीम की गठन की तैयारी भी शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि संसद के बजट सत्र के बीच के समय अंतराल में राष्ट्रीय परिषद की बैठक की जा सकती है, ताकि उसके बाद होने वाले पांच विधानसभाओं के चुनाव में पार्टी तेजी से और पूरी क्षमता से चुनाव मैदान में जुट सके। पार्टी सूत्रों के भी कहना कि नई टीम को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व में विचार शुरू हो गया और इसकी घोषणा में ज्यादा समय नहीं लगेगा। पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है संगठन में अनुभव और युवाओं का समन्वय रहेगा. इसमें मौजूद संगठन के आधे लोग रह सकते, लेकिन अधिकांश नए चेहरों को मौका दिए जाने की पूरी संभावना है। ------