भाजपा ने की मोदी सरकार के 12 साल के कामकाज को जन जन तक लेकर जाने की बड़ी तैयारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की योजना बनाई है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन की शक्ति पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रियता से काम करने का निर्देश दिया है। बैठक में संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण पर भी चर्चा हुई।

भाजपा ने की मोदी सरकार के 12 साल के कामकाज को जन जन तक लेकर जाने की बड़ी तैयारी

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की योजना तैयार कर ली है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि संगठन पार्टी की शक्ति है और उसी के जरिए सरकार की उपलब्धियों और विचारधारा को जन जन तक ले जाना है। भाजपा मुख्यालय में सोमवार दोपहर ढाई बजे से शुरू हुई बैठक रात साढ़े आठ बजे तक चली। बैठक में पार्टी संगठन को नए आयामों के साथ और ज्यादा मजबूत करने एवं महिलाओं, युवाओं, किसानों और अनुसूचित जाति व जनजाति के सशक्तिकरण के लिए तेजी से काम करने को मूर्त रूप देने का भी फैसला किया गया। बैठक में सभी राज्यों के प्रमुख नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 12 साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने की कार्ययोजना साझा की गई। सूत्रों के अनुसार बैठक में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की शक्ति उसका संगठन है। इसे कार्यकर्ताओं के श्रम से गढ़ा गया है और आगे भी इसी तरह के श्रम के साथ अंत्योदय के लक्ष्य तक पहुंचना है। इसके लिए हर कार्यकर्ता को पूरी ताकत से मैदान में उतरना होगा। सरकार के कामकाज को जनता तक ले जाने के साथ पार्टी की विचारधारा को भी जन जन तक पहुंचाना है। हमारे संगठन और सरकार की शक्ति का आधार हमारी विचारधारा है। बैठक में कुछ राज्यों ने अपनी अहम संगठनात्मक जानकारियों को भी साझा किया। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बताया कि यह बैठक पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टोली की बैठक है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेशों के अध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रभारी व अन्य प्रमुख नेता शामिल रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश की सेवा के 12 साल पूरे किए हैं। इस दौरान पार्टी व राजग गठबंधन को कई राज्यों में भी जनता की सेवा का अवसर मिला। अभी 22 राज्यों में भाजपा व राजग की सरकारें हैं.

यात्रा में संगठन की भूमिका अहम

पात्रा के कहा कि इस यात्रा में संगठन की भूमिका बेहद अहम रही है। कभी दो सांसदों की पार्टी रही भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है। संगठन के विस्तार के साथ कार्यकर्ताओं ने सरकार के काम को जन जन तक पहुंचाया है। नए अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा की कार्यपद्धति में एक बहुत बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है, जिसमें युवा, महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति और प्रोफेशनल कैसे आगे बढ़े इस पर काम किया जाएगा.

जनता से सीधे संपर्क पर जोर रहेगा

सूत्रों के अनुसार बैठक में सभी कार्यकर्ताओं का आव्हान किया गया है कि वह आधुनिक मीडिया माध्यमों मसलन सोशल व परंपरागत मीडिया के जरिए तो जनता तक सरकार व पार्टी को लेकर जाएं ही,लेकिन सीधे संपर्क व संवाद पर ज्यादा ध्यान दे। संदेश पहुंचना और खुद के पहुंचने में फर्क होता है, जब खुद संदेश के साथ जाते हैं और लोगों के साथ द्विपक्षीय संवाद करते हैं तो उसका असर कई गुना होता है। यह काम हर मंडल व बूथ तक होना चाहिए.

सामान्य प्रश्न

भाजपा ने सरकार की उपलब्धियों को कैसे जनता तक पहुंचाने की योजना बनाई है?
भाजपा ने सरकार की 12 साल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की योजना बनाई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।