कांग्रेस की बैठक में बांग्लादेश के राष्ट्रगान पर बवाल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भुवनेश्वर में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और घुसपैठियों को वोट बैंक बनाने का आरोप लगाया। यह बयान असम कांग्रेस की बैठक में बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाए जाने के बाद आया। असम के मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस की बैठक में बांग्लादेश के राष्ट्रगान पर बवाल

भुवनेश्वर, एजेंसी। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और घुसपैठियों का वोट बैंक बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है। उनका यह बयान असम कांग्रेस की एक बैठक में बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाए जाने की घटना के बाद आया है। संबित पात्रा ने कहा, यह घटना घुसपैठियों को वैधता देने की कोशिश है। असम कांग्रेस की बैठक में बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाया गया, जिसका उद्देश्य घुसपैठियों को खुश करना और उन्हें वोट बैंक में बदलना है। उन्होंने कहा, हम बांग्लादेश के राष्ट्रगान का सम्मान करते हैं। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने भारत और बांग्लादेश दोनों देशों के राष्ट्रगान लिखे हैं, लेकिन कांग्रेस का यह कदम तुष्टिकरण का प्रतीक है।

असम सीएम ने मामला दर्ज करने के निर्देश दिए इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, दो दिन पहले श्रीभूमि जिला कांग्रेस समिति की बैठक में भारत के राष्ट्रगान की जगह बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाया गया। यह भारत के लोगों का अपमान है। मैंने पुलिस को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsDelhi Newsकांग्रेस की बैठक में बांग्लादेश के राष्ट्रगान पर बवाल