नेहरू प्लेस डाकघर में वितरित की सुकन्या समृद्धि योजना की पासबुक
दक्षिण दिल्ली के भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने नेहरू प्लेस डाकघर का निरीक्षण किया और सुकन्या समृद्धि योजना के खाताधारकों को पासबुक वितरित की। उन्होंने बताया कि यह डाकघर अब आधुनिक सुविधाओं का केंद्र बन गया है, जिसमें बैंकिंग, पासपोर्ट, बीमा और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध हैं।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सोमवार को नेहरू प्लेस डाकघर का निरीक्षण कर सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने वालों को पासबुक का वितरण किया। बिधूड़ी ने बताया कि उनके लोकसभा क्षेत्र का यह डाकघर आधुनिक सुविधाओं का बड़ा केंद्र बन गया है। इसमें बैंकिंगके साथ पासपोर्ट, बीमा, आधार और केंद्र सरकार की समस्त योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं एक छत के नीचे मिल रही हैं। अब डाकिया डाक लाया वाली मान्यता पूरी तरह खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देशभर में 5500 से अधिक डाकघर खुले हैं, जबकि इससे पहले डाकघर संकुचित होते जा रहे थे।
इस अवसर पर दिल्ली के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल अखिलेश कुमार पांडेय और निदेशक डाक सेवाएं सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।-----
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


